Up police constable previous year paper

up police constable previous year paper

1. …………ने अधिग्रहित चरित्र की विरासत के सिद्धान्त को प्रतिपादित किया।

(a) जीन-बैपटिस्ट लैमार्क

(b) ऑगस्ट बीजमैन

(c) ग्रेगर मेंडेल

(d) चार्ल्स डार्विन

जीन बैपटिस्ट डी, लैमार्क ने 1809 में अधिग्रहित चरित्र की विरासत (उपार्जित लक्षणो की वंशागति) के सिद्धान्त को प्रतिपादित किया, जबकि ग्रेगर जान मेंडल द्वारा आनुवांशिकी का सिद्धान्त प्रस्तुत किया गया तथा चार्ल्स डार्विन को जैवविकास के  सिद्धान्त का प्रतिपादन करने के लिए जाना जाता है।

2. ‘रीबूटिंग इंडियाः रीयलाईजिंग ए बिलियन एस्पिरेशंस’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं? (up police constable previous year paper)

(a) सत्यार्थ जोशी

(b) नंदन नीलेकणी

(c) रतन टाटा

(d) विशाल सिक्का

(b) “रीबूटिंग इंडियाः रीयलाईजिंग ए बिलियन एस्पिरेशंस नामक पुस्तक के लेखक नंदन नीलकेणी है।

up police constable

3. पूर्ण रूप से जी.एस.टी. की सिफारिश…..द्वारा की गई थी।

(a) राजा चलैया समिति

(b) विजय केलकर टास्क फोर्स

(c) जी.एस.टी. परिषद

(d) मनमोहन सिंह आयोग

Ans. (b) : गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) एक अप्रत्यक्ष कर है। जिसे 1 जुलाई 2017 से पूरे देश में लागू कर दिया गया है। यह केन्द्र और राज्यों द्वारा लगाये जाने वाले 20 से अधिक अप्रत्यक्ष करो को प्रतिस्थापित कर देगा। जी.एस.टी. में तीन अंग-केंद्रीय. राज्य एवं इंटीग्रेटेड जी.एस.टी. होंगे। वस्तु एवं सेवा कर एक व्यापक बहु-स्तरीय गंतव्य आधारित कर है। इसकी स्थापना की सिफारिश पूर्ण रूप से “विजय केलकर टास्क फोर्स” समिति द्वारा की गयी थी।

up police constable

4. __ भारत का पहला साइबर पुलिस स्टेशन स्थापित किया गया था?

(a) कोच्चि

(b) नई दिल्ली

(c) बंगलुरु

(d) चेन्नई

Ans. (c) : भारत का पहला साइबर पुलिस स्टेशन बंगलुरु में स्थापित किया गया था। इसकी स्थापना सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन सन् 2000 में किया गया था।

up police constable

5. एशियाई खेल 2018 में महिला 3000 मी. बाधा दौड़ प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता “सुधा सिंह” उत्तर प्रदेश के जिला……….से संबंधित है।

(a) लखनऊ

(b) कानपुर

(c) रायबरेली

(d) उन्नाव

Ans. (c) : 18वें एशियाई खेलों का आयोजन 18 अगस्त से 2| सितम्बर के मध्य इंडोनेशिया में हुआ, जिसमें भारतीय ध्वज वाहक जेवेलियन थ्रोअर नीरज चोपड़ा बने। रायबरेली (उ.प्र.) की सुधा सिंह ने इस प्रतियोगिता के 3000 मी. बाधा दौड़ स्पर्धा में रजत पदक विजेता बनीं।

18 वें एशियाई खेलों की प्रमुख घटनाक्रम

(a) जापान की 18 वर्षीय “रिकोको इकी’ ने तैराकी में 6 स्वर्ण व 2 रजत जीतकर सर्वाधिक (8) पदक जीतकर सबसे मूल्यवान खिलाड़ी बनी।

(b) आगामी 19 वॉ एशियाई खेलो का आयोजन 2022 में चीन के हांगझोऊ में प्रस्तावित है।

up police constable

6. कब संयुक्त प्रांत का नाम बदल कर उत्तर प्रदेश किया गया था?

(a) 26 जनवरी, 1950

(b) 24 जनवरी, 1950

(c) 15 अगस्त, 1950

(d) 2 अक्टूबर, 1950

Ans. (b) : उत्तर प्रदेश का नाम 24 जनवरी 1950 को संयक्त प्रांत से बदल कर उत्तर प्रदेश रखा गया, उस समय राज्य के मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत थे।

uttar pradesh police constable previous year question paper (up police constable)

7. “काला नमक” चावल की किस्म को “एक जिला एक उत्पाद” योजना के तहत उत्तर प्रदेश के……….. जिले से उत्पाद के रूप में चुना गया है।

a गोरखापर

(b) सिद्धार्थनगर

(c) आजमगढ़

(d) गोंडा

Ans. (b) : काला नमक चावल की एक सर्वोत्तम किस्म है। इसका रंग सफेद होता है। इसके लिये जल संसाधन की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिये (1 हेक्टेयर मे 2500-3500 ली, पानी), इसकी उपज बासमती चावल से अधिक होती है, यह उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर |जिले से एक जिला एक उत्पाद के रूप में चुना गया। काला नमक ||धान का ऊपरी हिस्सा काला होता है। इसे जीआई (GI) टैग मिला, हुआ है

up police constable

8. सूफी कवि अमीर खुसरों का जन्म उत्तर प्रदेश के………. जिले में हुआ था।

(a) बुलंदशहर

(b) अलीगढ़

(c) एटा

(d) फैजाबाद

Ans. (c) : सूफी कवि अमीर खुसरो का जन्म 1253 ई. में उत्तर प्रदेश के एटा जिले के पटियाली नामक ग्राम (वर्तमान में कासगंज) में हुआ था। इन्हें तबला तथा खड़ी बोली का आविष्कारक माना जाता है।

9. बहू बेगम का मकबरा उत्तर प्रदेश …….में स्थित है।

(a) लखनऊ

(b) आगरा

(c) फतेहपुर सीकरी

(d) फैजाबाद

Ans. (d) : बहु बेगम का मकबरा उ.प्र. के फैजाबाद जिले में स्थित है। इसका निर्माण शुजाउदौला ने अपनी प्रिय बेगम अनजुम जोहरा बानो उर्फ बहुबेगम की याद में करवाया था।

10.निम्नलिखित में से किस प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायिका को उसके शिष्यों द्वारा प्यार से “अप्पा जी” बुलाया जाता था?

(a) गिरिजा देवी

(b) किशोरी आमोनकर

(c) वसुंधरा कोमकाली

(d) हीराबाई बारोडकर

Ans. (a) : गिरिजा देवी को उनके शिष्य प्यार से ‘अप्पा जी’ बुलाते थे। गिरिजा देवी बनारस घराना से सम्बन्ध रखती थी, ये प्रसिद्ध ठुमरी गायिका थी।

Explore Our youtube channel Home

Who is current DGP of UP

Mukul Goel

Leave a Comment